ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

सूरज गुजरात से महाकुंभ जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन पर जलगांव महाराष्ट्र में पथराव दहशत में यात्री

गुजरात के सूरत से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर पथराव हुआ है. इस ट्रेन में ज्यादातर यात्री महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे. ट्रेन सूरत से निकलकर जब महाराष्ट्र के जलगांव से गुजर रही थी उसी वक्त ट्रेन के शीशों पर पत्थर फेंके गए. पथराव में एसी कोच का शीशा टूट गया जिसकी वजह से ट्रेन में कांच बिखर गया. कोच में सवार यात्रियों ने वीडियो बनाकर इस पूरी घटना की जानकारी दी है. वहीं रेलवे से पूरे मामले की शिकायत भी की है. जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार को दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट की है. जब डीएससीआर/बीएसएल को यह मैसेज मिला था कि ट्रेन नंबर 19045 ताप्तीगंगा एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-6 के बर्थ नंबर 33-39 के पास बने शीशे पर पत्थर फेंका गया. जिसकी वजह से खिड़की पर लगा शीशा टूट गया. इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी. सीटीआई/एसटी सोहनलाल ने बताया कि जैसे ही ताप्तीगंगा एक्सप्रेस जलगांव स्टेशन से रवाना हुई तो आउटर पर किसी ने खिड़की पर पत्थर मार दिया. सोहनलाल ने बताया कि 20-22 साल के लड़के ने शीशे पर पत्थर मारा था जिसकी वजह से खिड़की का कांच टूट गया. उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है. इस मामले में भुसावल स्टेशन पर उप निरीक्षक एनके सिंह ट्रेन को अटेंड किया और डिप्टी सीटीआई का बयान दर्ज किया. इस संबंध में मेमो जारी किया गया है. जहां पर पथराव किया गया उस जगह का निरीक्षक जलगांव और उप निरीक्षक मनोज सोनी ने अटेंड किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button