ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

RCB vs RR मैच से पहले सामने आया एक बड़ा अपडेट, मैच रद्द होने की बन सकती है वजह

आईपीएल (IPL) 2023 का 32वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मैच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाना है. इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

मैच से पहले सामने आई दिल तोड़ने वाली खबर

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले इस अहम मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक 23 अप्रैल को मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की ओर से मैच के दिन दोपहर 3 बजे गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है. वहीं, तापमान 37 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. ऐसे में बारिश इस मैच का मजा खराब कर सकती है.

आईपीएल 2023 में दोनों टीमों का प्रदर्शन 

आईपीएल (IPL) 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल सबसे आगे चल रही है. राजस्थान रॉयल्स 6 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर है. वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर 6 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में छठे नंबर पर है. रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को मोहाली में मात दी थी. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को अपने ही गढ़ में लखनऊ सुपर जायंट्स से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए इस मैच के 2 अंक काफी अहम रहने वाले हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, वानिन्दु हसरंगा, व्यशाक विजयकुमार, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स- जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/ विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.

 

Related Articles

Back to top button