ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बैतूल की कोल नदी में बहे 3 बैंककर्मी, 1 की मौत 2 सुरक्षित, ढाई किलोमीटर दूर मिला शव ।

बैतूल: सारनी थाना के बाकुड़ गांव के पास कोल नदी में रविवार को 3 बैंक कर्मचारी बह गए थे. जिसके बाद 2 कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन 1 कर्मचारी तेज बाढ़ के कारण पानी से बाहर नहीं आ पाया और बह गया. मौके पर पहुंची एसडीआरफ और पुलिस की टीम ने घटनास्थल से करीब ढाई किमी दूर से उसका शव बरामद किया गया. पिकनिक पर गए थे बैंक कर्मचारी पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक के कर्मचारी नदी के किनारे जंगल में पिकनिक मनाने गए थे. सत्येंद्र विसंद्रे ने बताया कि "हम सभी साथी पिकनिक मनाने के लिए बाकुड़ गांव के पास नाले के किनारे पहाड़ी पर गए थे. रविवार शाम करीब 4 बजे तेज वर्षा होने लगी. इसके बाद हम लोग नाले के रपटे से दूसरी ओर अपनी कार तक जाने लगे. नदी में बहाव तेज होने से सभी एक दूसरे के हाथ पकड़कर बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान 3 साथी विशाल गुप्ता, प्रवीण प्रसाद और ऋषभ वाघमारे बाढ़ के साथ बह गए. जिसमें से 2 तो बाहर आ गए, लेकिन ऋषभ बह गया." इस घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जिसके बाद देर शाम घटनास्थल से ढाई किमी दूर से शव को बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि ऋषभ स्टेट बैंक की शोभापुर शाखा में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button