ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
विदेश

पहले करोड़ो खर्च कर बना लड़की, अब फिर करोड़ों खर्च कर बना रहा लड़का 

लंदन । आपने तमाम पुरुषों को मह‍िला बनते सुना होगा। पर इस शख्‍स की कहानी थोड़ी अजीब है। कोरियन मह‍िलाएं पसंद आती थीं, इसलिए करोड़ों खर्च करके मह‍िला बना। लेकिन  बाद में समझ आया कि नहीं, गलती हो गई है, तब फ‍िर पुरुष बनने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहा है। ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला इंसान है।
हम बात कर रहे हैं, लंदन एक इंफ्लुएंसर ओली की। 2018 में जब उन्‍होंने ऐलान किया था कि वे अब कोरियन मह‍िला बन गए हैं, तब लंदनवासी चौंक गए थे। इस बदलाव के लिए उन्‍होंने 32 तरह की सर्जरी कराई थी।  नाक को ठीक कराया, चिन में बदलाव कराया और चेकबोन्‍स की भी सर्जरी कराई। इस पर उन्‍होंने करीब तीन लाख पाउंड खर्च किए। तब उन्‍हें काफी अच्‍छा लग रहा था। मगर 2022 में उन्‍हें अचानक लगा कि शायद उन्‍होंने गलती कर दी है। वह मह‍िला की तरह रह ही नहीं सकते। बदलाव की वजह बताते हुए उन्‍होंने कहा, जब मैं एक लड़की बन गया, तब मुझे मेरे लुक्स के लिए चिढ़ाया और धमकाया गया। मेरे मुंहासे और बड़ी नाक थी। कहा गया कोई भी मुझे डेट नहीं करना चाहेगा।  इससे मैं उदास हो गया।
ओली ने बताया, मुझे काफी दुख हुआ। मैं चर्च में घंटों बिताता था ताकि मुझे स्‍पष्‍ट हो जाए कि मुझे क्‍या करना चाहिए। मुझे पता था कि जितनी ज्‍यादा सर्जरी होगी, मेरे शरीर को उतना ही कष्‍ट पहुंचेगा। अब उन्‍होंने फ‍िर से पुरुष बनने की सर्जरी कराई है। बीते दिनों उन्‍होंने अपनी कहानी लोगों के साथ शेयर की। अपनी इस जर्नी के बारे में लोगों को बताने के लिए वह एक किताब भी लिखने वाले हैं। ओली ने बताया कि जब वे 23 साल के थे तब इंग्ल‍िश पढ़ने के लिए साउथ कोरिया गए थे। वह जगह प्‍लास्‍ट‍िक सर्जरी की राजधानी है। हर साल एक लाख से ज्‍यादा लोगों की प्‍लास्टिक सर्जरी वहां की जाती है।

Related Articles

Back to top button