ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

IPS राजविंदर सिंह भट्टी को CISF और दिलीप सिंह चौधरी को BSF की कमान।

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार को सीआईएसएफ और बीएसएफ के नए प्रमुखों की नियुक्ति कर दी. इसमें आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का डीजी नियुक्त किया है. वहीं आईपीएस दलीप सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का प्रमुख बनाया गया है.नए नियुक्ति के मुताबिक 1990 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी 30 सितंबर 2025 तक सीआईएसएफ के डीजी पद पर रहेंगे. वहीं, 1990 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस दलीप सिंह चौधरी को बीएसएफ का महानिदेशक बनाया गया है. चौधरी वर्तमान में एसएसबी के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. वह रिटायर होने से पहले 30 नवंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे. पेट्रोलियम कंपनी आईओसी और एचपीसीएल के अंतरिम चेयरमैन नियुक्त दूसरी तरफ सरकार के द्वारा बुधवार को ही इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त कर दिए. इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय ने ऑर्डर में कहा कि आईओसी के निदेशक (विपणन) सतीश कुमार वदुगुरी को एक सितंबर से तीन महीने के लिए कंपनी का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है. वदुगुरी ने श्रीकांत माधव वैद्य का स्थान लिया है. वैद्य का कार्यकाल अगस्त के अंत तक पूरा हो रहा है. वहीं मंत्रालय ने एक अन्य आदेश में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के निदेशक (फाइनेंस) रजनीश नारंग को तीन महीने के लिए कंपनी का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया है. उनका कार्यकाल एक सितंबर से प्रारंभ होगा. नारंग 31 अगस्त को रिटायर हो रहे पुष्प कुमार जोशी का स्थान लेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button