ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

गोहद पूर्व विधायक माखन जाटव के हत्या के सभी आरोपी बरी तो फिर आखिर हत्यारा कौन ?

गोहद, पूर्व विधायक माखनलाल जाटव की हत्या के मामले में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद उनके बेटे रणवीर जाटव सवाल खड़े करते हैं। कहते हैं कि पिता की हत्या के समय वह भिंड पुलिस लाइन में आरक्षक पद पर पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी कोतवाली थाने में लगे वज्र वाहन में थी। रात में ड्राइवर देवेंद्र से पिता की हत्या की खबर मिली थी। ग्वालियर पहुंचा तो पिता की मौत हो चुकी थी। पिता के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस से मैं विधायक चुना गया। लगातार कोर्ट में पैरवी करता रहा। 2013 में चुनाव हार गया। 2013 से 2018 तक मुझे कोई सहयोग नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किया कट्टा जब्त किया था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर, टावर लोकेशन को साक्ष्य के तौर पर पेश किया था, लेकिन कोर्ट ने आधार नहीं माना। अब जब सभी आरोपी बरी कर दिए गए हैं, तो फिर मेरे पिता के हत्यारे कौन हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button