ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
हरियाणा

आधा किलो अफीम बरामद; राजस्थान से सप्लाई करने सिटी आया था

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में CIA-1 की टीम ने अफीम के साथ तस्कर को काबू किया है। आरोपी आजाद हुसैन उर्फ आजाद राजस्थान के जिला झालावाड़ का रहने वाला है, जोकि अफीम की तस्करी करता है। बुधवार रात भी आजाद हुसैन राजस्थान से अंबाला सिटी में नशा सप्लाई आया था, जिससे CIA ने अग्रसेन चौक के पास से काबू कर लिया।आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई है। CIA आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस के मुताबिक, CIA की टीम बुधवार रात को अंबाला सिटी एरिया में गश्त पर तैनात थी। इसी बीच सूचना मिली कि आजाद हुसैन उर्फ आजाद अफीम बेचने का धंधा करता है। जोकि राजस्थान से अफीम लेकर अंबाला सिटी में सप्लाई करने जा रहा है।राजस्थान रोडवेज की बस से उतरारात 9.50 बजे आरोपी आजाद हुसैन अग्रसेन चौक पर राजस्थान रोडवेज की बस से उतरा। इसी बीच, CIA ने आरोपी को काबू कर लिया। CIA ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट सब डिवीजन एग्रीकल्चर ऑफिसर बलजिंदर सिंह की उपस्थिति में तलाशी लेने पर 500 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी के खिलाफ अंबाला सिटी थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button