ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या।

मुरैना के बागचीनी क्षेत्र के देवखेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जान देने के पीछे मुख्य कारण गरीबी बताया जा रहा है। घटना बीते दिन की है। युवक का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। बता दे कि, मुरैना के बागचीनी क्षेत्र के देव खेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र कुशवाहा पुत्र मुरारी लाल कुशवाहा, उम्र 38 वर्ष ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक सुरेंद्र कुशवाहा बाहर लेकर मजदूरी किया करता था तथा मजदूरी से जो रुपए मिलते थे उससे उसका घर चलता था। बड़ा परिवार इनकम छोटी सुरेंद्र कुशवाहा का परिवार बड़ा है। उसके पांच बच्चे हैं तथा पत्नी है। इतने बड़े परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसकी अकेले की थी। उसके पास थोड़ी बहुत खेती थी लेकिन उसे खेती से उसे पर्याप्त आय नहीं होती थी। मजबूरी में उसे बाहर जाकर मजदूरी करना पड़ती थी। कारणों का पता लग रही पुलिस पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या के पीछे मुख्य कारण गरीबी है। इसके अलावा पुलिस अन्य कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button