ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

 गंगा में बीच मंझधार यात्रियों से भरी नाव डूबी सभी 34 लोग बचाये गए

वाराणसी। धार्मिक राजधानी वाराणसी में शनिवार सुबह गंगा की बीच लहरों में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पटरा टूटने से बीच नदी में समां गई। सौभाग्य से जिस वक्त हादसा हुआ वहां आसपास मौजूद अन्य नाविकों मल्लाहों और जल पुलिस की मुतैदी की वजह से सभी 34 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस हादसे में दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज बीएचयू में चल रहा है। नाव पर सवार सभी यात्री दक्षिण भारतीय हैं।
जानकारी के मुताबिक वाराणसी में आज सुबह गंगा में नाव पलटने का बड़ा हादसा हुआ। अहिल्याबाई घाट के सामने यात्रियों से भरी नाव सुबह सवेरे अचानक डूब गई। गंगा में नाव डूबने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय नाविकों के साथ पुलिस और बचाव की टीम भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद नाव पर सवार 34 यात्रियों को बाहर निकाला गया। बताया गया है कि सभी यात्री दक्षिण भारत के केरल के रहने वाले है। नाव का पटरा निकल गया जिसके कारण नाव गंगा में समा गई। इस हादसे के बाद नाविक फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद हैं और जांच पड़ताल के साथ नाविक की तलाश में जुटीं है।

Related Articles

Back to top button