ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

जिला शिक्षा अधिकारी ने 04 विद्यालयों का किया निरीक्षण अनुपस्थित 04 शिक्षकों को किया निलंबित I

मुरैना, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक ने 18 जुलाई को शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा, शासकीय हाईस्कूल चैना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खांडोली और प्राथमिक शाला अगना का पुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 04 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक का तीन का दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये है। विदित है कि कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री पाठक ने शुक्रवार को प्रातः शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 04 शिक्षकों में से एक शिक्षक उपस्थित पाया गया। जिसमें शिक्षक श्रीमती वंदना तोमर, कल्पना सोलंकी और कृष्णा तोमर अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय में कुल दर्ज 54 छात्रों में से 04 छात्र-छात्रायें ही उपस्थित मिले। छात्र-छात्राओं ने बताया कि मध्यान्ह भोजन में लगभग रोज खिचड़ी खिलाई जाती है। मीन्यु अनुसार भोजन नहीं मिलता है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पाठक ने शिक्षक श्रीमती वंदना तोमर, कल्पना सोलंकी और कृष्णा तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी प्रकार शासकीय हाईस्कूल चैना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्राचार्य जितेन्द्र गुप्ता 15, 16 जुलाई एवं 18 जुलाई को बिना स्वीकृत किये हुये सीएल पर बताये गये। प्राचार्य जितेन्द्र गुप्ता का तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश मौके पर दिये। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खाण्डोली में प्राथमिक शिक्षक रामदीन निगम जून माह में बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये। जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी शासकीय शाला अगना का पुरा जौरा का निरीक्षण किया। जिसमें दो शिक्षकों में से एक शिक्षिका राखी सिकरवार बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गई। शाला में एमडीएम बंद पाया गया। लोगों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन बनता ही नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी ने उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button