ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

धनतेरस पर बनने जा रहा है बेहद शुभकारी ‘प्रीति’ योग, हर मनोकामना होगी पूरी

इंदौर।  धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस इस वर्ष 10 दिसंबर को है। धार्मिक के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। उस समय उनके हाथ में अमृत कलश भी था। इसलिए कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस कहा जाता है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, धनतेरस की तिथि पर शुभ प्रीति योग बन रहा है। इस योग में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है। आइए, जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त और शुभ योग।

धनतेरस शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 10 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे होगा। यह तिथि 11 नवंबर को दोपहर 1.57 बजे समाप्त होगी।

धनतेरस पूजा मुहूर्त

धनतेरस की तिथि पर पूजा का सही समय शाम 5 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक है। आप इस अवधि के दौरान पूजा-पाठ कर सकते हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06:39

सूर्यास्त – शाम 5.30 बजे

चंद्रोदय: प्रातः 4:32 बजे (11 नवंबर)

चन्द्रास्त – अपराह्न 3.45 बजे

धनतेरस शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:54 से सुबह 05:47 तक।

विजय मुहूर्त- दोपहर 1.53 बजे से दोपहर 2.37 बजे तक।

गोधूलि बेला – शाम 5.30 बजे से शाम 5.56 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक।

प्रीति योग

धनतेरस की तिथि पर प्रीति योग बन रहा है। यह योग शाम 05:06 बजे के बाद बन रहा है। यह योग पूरी रात रहेगा। इस योग में पूजा करने से साधक को अनंत फल की प्राप्ति होगी। यह अवधि खरीदारी के लिए भी अच्छी है। इस योग में शुभ कार्य भी किए जा सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button