ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

इंदौर में हुई PNB बैंक लूट में रिटायर्ड फौजी निकला आरोपी घर से चार लाख रुपए बरामद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

इंदौर - मंगलवार दिनदहाड़े विजयनगर क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक में गोली चलाकर हुई लूट का खुलासा करने के करीब पुलिस पहुंच चुकी है । पुलिस ने रेनकोट पहनकर बैंक पहुंचे आरोपित की पहचान कर ली है । पुलिस आरोपित के रेनकोट और उसकी गाड़ी के सीसीटीवी से ढूंढते हुए हीरानगर और बाणगंगा तक पहुंची थी । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपित रिटायर्ड फौजी है और शीतल नगर का रहने वाला है । उसने ही गोली चलाकर 6 लाख से अधिक की राशि लूटी थी । पुलिस ने आरोपित के घर से चार लाख से अधिक की राशि बरामद भी की है । जबकि आरोपित फरार है । फिलहाल लूट के इस मामले में वजह क्या रही ये खुलासा नही हुआ है क्योंकि आरोपित अगर रिटायर्ड फौजी है तो उसे पेंशन और गार्ड का काम कर 50 हजार रुपए महीना तो मिलता ही है । इस कारण लूट की वजह का खुलासा आरोपित के पकड़े जाने के बाद हो पाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button