ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

कश्मीर में ठंड हुई तेज; रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज

श्रीनगर :  घाटी में ठंड बढ़ने के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस था।

 उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, पहलगाम मंगलवार की रात घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछली रात शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस था। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 मौसम कार्यालय ने बताया कि 10 दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

Related Articles

Back to top button