ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दर्शन कराने के नाम पर मुंबई के श्रद्धालु से ठगे 14 हजार रुपए।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। इस बार आरोप मंदिर के सुरक्षा सुपरवाइजर पर लगा है। उसने मुंबई से आए श्रद्धालुओं से भस्म आरती में शामिल कराने के लिए 14 हजार रुपए लिए थे। जांच के बाद मंदिर प्रबंधन समिति ने उसे हटा दिया है। मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, मुंबई से आए 14 श्रद्धालु बाबा की भस्म आरती में शामिल होना चाहते थे। उन्हें इस तरह की बातें करते हुए मंदिर में तैनात सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर सूरज गोमे ने सुन लिया। उसने कहा कि वह प्रति व्यक्ति एक हजार रुपए में भस्म आरती में शामिल करा देगा। श्रद्धालुओं ने उससे पैसे कम करने की बात कही लेकिन वह नहीं माना इसके बाद श्रद्धालुओं ने उसे 14 हजार रुपए दे दिए गोमे ने उन्हें अगले दिन सुबह आने के लिए कहा श्रद्धालुओं ने कहा कि वे उससे कैसे संपर्क करेंगे? इस पर गोमे ने उन्हें अपना मोबाइल नंबर दे दिया पैसे लेने के बाद स्विच ऑफ कर लिया मोबाइल फोन सुबह तड़के सभी 14 श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे यहां आकर उन्होंने गोमे को फोन किया लेकिन वह लगातार स्विच ऑफ आता रहा भस्म आरती का समय निकलने के बाद उन्होंने मंदिर प्रशासन को शिकायत दर्ज कराई मंदिर प्रबंधन समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की शिकायत मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी को जांच के निर्देश दिए थे एजेंसी ने सूरज गोमे को दोषी पाते हुए उसे हटा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button