ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

एका वेलफेयर फाउंडेशन की डेलिगेशन ने माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर कार्यक्रम से अवगत कराया

भोपाल : “एका वेलफेयर फाउंडेशन” की तरफ से श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के साहिबजादों की याद में “वीर बाल दिवस सप्ताह” का आयोजन किया जायेगा। “वीर बाल दिवस सप्ताह” 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक मनाने का प्रायोजन किया गया है। 21 दिसंबर दिन बुधवार को एका वेलफेयर फाउंडेशन की डेलिगेशन (नेहा बग्गा, रविंद्र सिंह अरोरा, हेमांगी अरोरा, शुभम) ने माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर कार्यक्रम से अवगत कराया। एका वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा सुश्री नेहा बग्गा जी ने वीर बाल दिवस के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि साहिबजादा अजित सिंह जी, जुझार सिंह जी, जोरावर सिंह जी और फतेह सिंह जी ने इतनी कम उम्र में बलिदान देकर धर्म परिवर्तन नहीं किया और धर्म की रक्षा की। साहिबजादों का बलिदान युगों- युगों तक याद रहेगा। यह बलिदान आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत है। एका वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा यह कार्यक्रम भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, सागर, रीवा और ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। दिनांक 22 दिसंबर को उज्जैन स्थित विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती हॉल में वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और दिनांक 23 दिसंबर को भोपाल स्थित एल. एन. सी. टी. यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम, कोलार रोड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button