ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के करीबी की गोली मारकर हत्या समर्थकों ने घर में घुसकर की आगजनी तोड़फोड़।

इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे मध्य प्रदेश सरकार के शहरी विकास और आवास मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था। वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एमजी रोड इलाके की है। पुलिस ने बताया कि चिमनबाग चौराहे पर मोनू पुत्र राजेन्द्र कल्याणे को गोली मारी गई। हत्याकांड में पीयूष और अर्जुन का नाम सामने आया है। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने मोनू पर एक से ज्यादा फायर किए थे। मौके पर मौजूद साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने कहा- मोनू रविवार शाम करीब 5 बजे भगवा रैली निकालने वाला था। इसके लिए इलाके में बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। देर रात को भी मोनू अपनी टीम के साथ बैनर-पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है। इधर मोनू की हत्या की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और दूसरे भाजपा नेता रात में ही उसके घर पहुंचे। मोनू के समर्थकों ने आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button