ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

किसी बात से परेशान था, नाशता करके रूम में गया, फिर नहीं लौटा; फंदे पर लटकी मिली लाश

जगदलपुर: इस तरह से फंदे पर लटकी मिली लाशछत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक पटवारी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसके किसी बात से परेशान होने का जिक्र है। बताया जा रहा है कि पटवारी नाशता करके रूम में गया था। मगर काफी समय तक लौटा ही नहीं। बाद में फांसी के फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, परपा इलाके में रहने वाले शेर सिंह बघेल(60) रविवार सुबह अपने परिजनों के साथ नाशता करके वापस कमरे में चला गया था। इसके बाद दोपहर बीत जाने के बाद भी वह नहीं निकला। इस पर परिजनों ने उसे काफी आवाज दी। दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।इधर, काफी आवाज देने पर भी जब जवाब नहीं मिला। तब ऊपर की खिड़की से परिजनों ने कमरे के अंदर देखा। जहां कमरे के अंदर पंखे में एक फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई थी। ये देखकर परिजन भी दंग रह गए। उन्होंने आस-पास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए।वहीं पुलिस को भी इस घनटाक्रम के बारे में जानकारी दी गई। खबर मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत शव को पहले नीचे उतारा। फिर पीएम के लिए भेज दिया था। मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। उसमें युवक ने किसी बात से परेशान होने की बात लिखी थी। रविवार को रात होने के कारण शव का पीएम नहीं हो सका था। जिसके चलते सोमवार को शव का पीएम किया गया है। पीएम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button