ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

एलन मस्क का बड़ा दावा, ईवीएम हो सकती है हैक, बोले- इसे खत्म ही करना होगा ।

नई दिल्ली. दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्सियत एलन मस्क ने चौंकाने वाला दावा किया है. टेस्ला के सीईओ मस्क ने कहा कि ईवीएम को कोई भी हैक कर सकता है और इसे खत्म करने की जरूरत है. इसी के साथ उन्होंने बड़ी मांग करते हुए ईवीएम को अमेरिकी चुनावों से हटाने की मांग की. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ईवीएम के हैक होने की बात कही. उन्होंने, अमेरिका के राष्ट्रपति पद के स्वतंत्र उम्मीदवार रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर की एक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ईवीएम को खत्म करने की मांग की. मस्क से पहले कैनेडी जूनियर ने एक पोस्ट कर प्यूर्टो रिको के चुनावों में ईवीएम से जुड़ी अनियमितताओं के बारे में बताया था. पोस्ट में कैनेडी ने कहा था कि प्यूर्टो रिको के चुनावों में सैंकड़ों मतदान अनियमितताएं देखी गई हैं. गनीमत ये रही कि वहां पेपर ट्रेल होने की वजह से इस कमी की पहचान हो गई. कैनेडी ने आगे कहा कि उन देशों का क्या होगा जहां पेपर ट्रेल नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के नागरिकों को ये जानने का हक है कि उनका वोट किसको गया और उनके वोट में सेंध तो नहीं लगी. कैनेडी ने आगे कहा कि इस समस्या का एक ही हल है और वो ये है कि हमें पेपर बैलेट पर लौटना होगा. कैनेडी का साथ देते हुए मस्क ने एक्स पर कहा कि हमें अब ईवीएम से बचना होगा और इसे खत्म करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मनुष्य हो या एआई ईवीएम के हैक का जोखिम बना रहेगा. ईवीएमवोटिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जिसे मतों की गिनती के लिए उपयोग किया जाता है. इसका मुख्य काम लोगों की वोटिंग प्रक्रिया को सरल, तेज और विश्वसनीय बनाना है. भारत के चुनावों में भी ईवीएम का इस्तेमाल किया जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button