ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना में दबगों की गुंडागर्दी से त्रस्त सरपंच ने परिवार सहित छोड़ा गांव, रिश्तेदार के घर में ली शरण।

मुरैना। मुरैना जिले के पोरसा जनपद के अंतर्गत आने वाले कोथर कला पंचायत में हरदेव बाल्मीकि सरपंच है. उस पर गांव के दिवाकर सिंह उर्फ बड़े तोमर तथा उसका भाई पिंकू तोमर दवाब बनाने लगे. सरपंच का आरोप है "दोनों भाई खुद सरपंची करना चाहते हैं. इसी वजह से दोनों भाई किसी न किसी तरह से उसे परेशान कर दो साल से सरपंची नहीं करने दे रहे हैं. विगत 3 मई को वह किसी काम से पोरसा जनपद कार्यालय गया था. यहां साधू सिंह चौराहे पर इन दोनों भाइयों ने उसे घेर लिया और जबरन उसे एक घर गए. यहां उसे बंधक बनाया गया." बंधक बनाकर मारपीट का आरोप सरपंच का आरोप है "बंधक बनाकर उससे मारपीट की गई. इसलिए अब उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने गांव छोड़ने का निर्णय किया है. दो दिन पहले वह एक लोडिंग वाहन में सामान भरकर अपने परिवार सहित भिंड जिले के गोहद में अपने रिश्तेदारी में आ गया है." उधर, सरपंच ले गांव से पलायन करने की सूचना जैसे ही पुलिस अधिकारियों को लगी, उनके कान खड़े हो गए. पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया है. मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार एसडीओपी रवि भदौरिया का कहना है "कौंथरकलां के सरपंच हरदेव बाल्मीक ने पोरसा पुलिस थाने मे शिकायती आवेदन गुरुवार को दिया है. सरपंच ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.पुलिस ने आरोपी दिवाकर तोमर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है. पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी." वहीं, ASP अरविंद ठाकुर ने बताया "पोरसा थाना पुलिस ने आरोपी पिंकू तोमर और बड़े उर्फ़ दिवाकर तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इसमें से एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई है."

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button