ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए शिवराज सिंह ही क्यों ?

भारतीय जनता पार्टी में जितने भी बड़े चेहरे हैं, सबकी पहचान में कोई ना कोई एक बात ऐसी है जो NDA की सभी पार्टियों को स्वीकार नहीं होगी। अटल बिहारी वाजपेई के बाद केवल शिवराज सिंह चौहान ही अकेले ऐसे नेता हैं जिन्हें सभी पार्टियों यहां तक कि विपक्ष द्वारा भी स्वीकार किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के दौरान और लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भी कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है। आज तक किसी भी पार्टी के किसी भी बड़े नेता ने शिवराज सिंह चौहान की राजनीति की आलोचना नहीं की है। यह एक बहुत बड़ा गुण है, जो उन्हें लोकसभा अध्यक्ष पद का दावेदार बनाता है। शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में 15 साल से ज्यादा सरकार चलाई। इस दौरान कई बार बड़ी विषम परिस्थितियों आई। सबने मान लिया था कि शिवराज सिंह या तो इस्तीफा दे देंगे या फिर उन्हें बदल दिया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 2023 में जब स्थिति बनी तब भी शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता होने का प्रमाण दिया और खुशी-खुशी अपने परिवार को लेकर सीएम हाउस से बाहर निकल आए। इसलिए शिवराज सिंह चौहान इस्पात के लिए सर्वगुण संपन्न व्यक्ति हैं। शिवराज सिंह चौहान की खास बातें अपने विरोधियों का ईगो हर्ट नहीं करते। सबके साथ समान व्यवहार रखते हैं और सब अपनत्व का अनुभव करते हैं। सभी पार्टियों की विचारधारा का सम्मान करते हैं। विपक्ष के सभी दलों (ममता बनर्जी, मायावती और अरविंद केजरीवाल से भी) से बड़े अच्छे संबंध हैं। जो ठान लेते हैं वही करते हैं परंतु उनकी बातों और गतिविधियों में जिद और अहंकार दिखाई नहीं देता। यदि कोई गलती हो जाए तो उसे ठीक कर लेते हैं। यदि पार्टी का कोई नेता या सरकार का कोई मंत्री गलती कर दे तो उसे भी ठीक कर देते हैं। राजनीति में अटल जी का लोग सम्मान करते थे लेकिन शिवराज सिंह चौहान से परिवार वाला प्रेम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button