ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

विजयपुर पहुंचे कलेक्टर, अस्पताल का किया निरीक्षण, सडक निर्माण कार्य भी देखा जल्द शुरू कराने के निर्देश।

श्योपुर, 02 जून 2024 कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड रविवार को विजयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पर्याप्त संख्या में अस्पताल में एसी लगाने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही रोगियों एवं उनके परिजनो के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु वाटर कूलर लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम विजयपुर बीएस श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत, तहसीलदार विजयपुर अर्जुन सिंह भदौरिया सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर के निरीक्षण के दौरान बीएमओ विजयपुर को निर्देशित किया कि अस्पताल की ओपीडी निर्धारित समय पर शुरू होनी चाहिए तथा सभी चिकित्सक ओपीडी में उपलब्ध रहे, इस दौरान उन्होंने मेडिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, मेटरनिटी वार्ड आदि का अवलोकन भी किया। साथ ही एंबलुंस की उपलब्धता तथा जननी वाहनों की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होने रात्रि के दौरान अस्पताल परिसर में समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा अस्पताल में विशेष साफ सफाई रखे जाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने विजयपुर कस्बे में थाना मार्ग से गांधी चौक तक निर्माणाधीन सडक निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सडक निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने राजस्व अधिकारियों के साथ बायपास रोड स्थित निर्माणधीन तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को भवन निर्माण कार्य समय अवधि में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसी के साथ ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने अगरा के निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निरीक्षण करते हुए शेष कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराकर, नवीन भवन में अस्पताल संचालन जल्द शुरू करवाए जाने के निर्देश सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत को दिए है। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अगरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड किया गया है, जिसके लिए नवीन भवन बनाया गया है, भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा लाइट फिटिंग आदि का कार्य प्रगतिरत है। *इनका कहना हैं* आज हमने विजयपुर अस्पताल का निरिक्षण किया जिसमे कुछ व्यवस्थायें ठीक पायी गयी हैं कुछ अनियमितताये थी उन्हें ठीक करने के निर्देश सीएमओ को दिए और साथ ही जल्दी रोड चौड़ीकारण का कार्य पूरा किया जाबेगा *लोकेश कुमार जांगिड़ कलेक्टर श्योपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button