ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वाली महिला के घर से 20 पेटी अवैध शराब जप्त कर आरोपिया को किया गिरफ्तार।

मुरैना, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा जिले में अवैध शराब / माद्यक पदार्थों की तस्करी करने वालों, विक्रय करने वालों एवं अवैध शराब का भण्डारण करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जाकर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त अभियान के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन एव नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में निरी.आलोक सिह परिहार थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, जिसके फलस्वरूप थाना प्रभारी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पटी गली संजय कालोनी मुरैना निवासी एक महिला अवैध शराब की तस्करी कर अपने घर से उक्त अवैध शराब को बेचने का कारोबार कर रही थी एवं उक्त महिला आरोपी शातिर किस्म की है। मुखबिर की उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मय उनि.रीना राजावत, उनि. हेमलता गग एवं अन्य हमराह फोर्स क साथ बडी ही सूझबूझ से उक्त महिला के घर पटी गली संजय कालोनी मुरैना पहुंचकर तलाशी ली तो उसके घर से अवैध शराब 08 पेटी मशाला, 12 पेटी प्लेन इस प्रकार कुल 20 पेटी अवैध शराब कीमती करीबन 1,08,000/- रुपये की जप्त की गई, उक्त शराब के सम्बन्ध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्रमाक 262/2024 अंतर्गत धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपिया निवासी पटी गली संजय कालोनी मुरैना को गिरफ्तार न्यायालय मुरैना पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button