ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश चार पुलिस अधीक्षक सहित 12 आईपीएस के तबादले।

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग ने बुधवार देर रात सूची जारी करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। जिनमें चार जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। जो पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं उनमें बैतूल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा एवं नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के नाम शामिल हैं। सिद्धार्थ चौधरी को 8वीं वाहिनी छिंदवाड़ा तो वहीं अमित तोलानी को 24वीं वाहिनी रतलाम का सेनानी बनाया गया है। वहीं प्रदीप शर्मा को उज्जैन पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है। जबकि सचिन शर्मा को अतिरिक्त आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में पदस्थ किया गया है। आठ आईजी डीआईजी स्तर के आईपीएस को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनमें चंद्रशेखर सोलंकी, भापुसे (2006) पुलिस महानिरीक्षक / उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगौन रेंज, खरगौन से पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, इन्दौर रेंज। अनिल सिंह कुशवाह, भापुसे (2006) पुलिस महानिरीक्षक / उप पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज, उज्जैन से पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन, जबलपुर। अरविन्द कुमार सक्सेना, भापुसे (2006) पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक, कानून और व्यवस्था/सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल। आर.आर.एस.परिहार, भापुसे (2006) पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक, पी.टी.आर.आई., पुलिस मुख्यालय, भोपाल। विनीत खन्ना, भापुसे (2006) पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक, चयन एवं भर्ती पुलिस मुख्यालय, भोपाल। हिमानी खन्ना, भापुसे (2006) पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल। मिथिलेश शुक्ला, भापुसे (2006) पुलिस महानिरीक्षक / उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज, रीवा से पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज विसबल। अनुराग शर्मा, भापुसे (2006) पुलिस महानिरीक्षक / अति. पुलिस आयुक्त, (अपराध व मुख्यालय), नगरीय पुलिस जिला भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक, अ.अ.वि., पुलिस मुख्यालय, भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button