ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

स्लीमनाबाद में रीवा इंटरसिटी का इंजन फेल रेल यातायात अवरुद्ध

जबलपुर। स्लीमनाबाद स्टेशन के पास रीवा इंटरसिटी का इंजिन फेल हो गया। इस वजह से डाउन ट्रेक पर यातायात प्रभावित रहा। इंटरसिटी के पीछे चल रही अनेक गाड़ियों के पहिए जाम हो गए। जबलपुर से स्लीमनाबाद तक प्रत्येक स्टेशन पर डाउन लाइन पर गाड़ियां फंस गईं। बताया जाता है कि करीब डेढ़ घंटे बाद आवाजाही फिर शुरू हो पाई, लेकिन यातायात सामान्य होने में करीब आधा घंटा और लग गया।

22189 जबलपुर से रीवा जाने वाली इंटरसिटी गाड़ी शाम साढ़े पांच बजे के बाद जबलपुर से रवाना हुई। यह गाड़ी स्लीमनाबाद स्टेशन तक पहुंची। यहां से जब आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया तो उसका प्रेशर ही खत्म हो गया। कुछ देर तक गाड़ी के पायलट ने खरीबी को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो इसकी सूचना कंट्रोलर को दी। डाउन ट्रेक की सभी गाड़ियों को सुविधा के अनुरूप विभिन्न स्टेशन पर खड़ा करवा दिया।

अधारताल, देवरी, गोसलपुर, सिहोरा और डुंडी स्टेशनों पर यात्री एवं मालगाड़ियां खड़ी रहीं। यात्रियों के अनुसार करीब डेढ़ घंटे बाद किसी प्रकार से इंटरसिटी के इंजिन में वापस प्रेशर लाया जा सका और यातायात बहाल हो पाया। छोटे स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ियों के यात्री भूख और प्यास से परेशान रहे। इप प्लेटफार्मों पर न तो खान-पान के स्टाल रहे और न नहीं नलों से पानी आ रहा थ

Related Articles

Back to top button