ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ग्वालियर के सोना-चांदी व्यवसाई के साथ मुरैना में हुई लूट की घटना के विरोध में एमपीसीसीआई के नेतृत्व में सोना-चांदी व्यवसाई मुरैना एसपी को सौपेंगे ज्ञापन।

ग्वालियर (मुरार) के सोना-चाँदी व्यवसाई, श्री राहुल गोयल के सेल्समैन के साथ दिनांक 31 जनवरी,24 को पुलिस थाना-बागचीनी जिला मुरैना में हुई लूट व डकैती की घटना के विरोध में ग्वालियर एवं मुरैना के सोना-चाँदी व्यवसाईयों द्वारा मंगलवार, 13 फरवरी,24 को सायंकाल 04.30 बजे पुलिस अधीक्षक मुरैना को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (MPCCI) के अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमंत गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीपनारायण अग्रवाल द्बारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि मंगलवार, 13 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे ग्वालियर के सोना-चांदी व्यवसाई, एमपीसीसीआई के कार्यकारिणी समिति सदस्यगण, पदाधिकारियों के नेतृत्व में ग्वालियर से अपने-अपने वाहनों से मुरैना के लिए रवाना होंगे। ग्वालियर एवं मुरैना के सोना-चांदी व्यवसायी अग्रवाल सेवा सदन टीआरपुरम्‌‍ में 3.30 बजे एकत्रित होकर जुलूस के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुरैना पहुंचकर, उक्त घटना के अपराधी चिन्हित होने के बावजूद आज तक अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मशरुका जब्त नहीं होने के विरोध में अपराधी और मशरुका जप्त करने की माँग का ज्ञापन सौपेंगे। एमपीसीसीआई के पदाधिकारियों ने ग्वालियर एवं मुरैना के समस्त सोना-चांदी व्यवसाईयों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button