ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर से अयोध्या तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे खिड़की से नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे उठा सकेंगे लाभ

इंदौर। 22 जनवरी को पूरा देश राम भक्ति में डूबा नजर आया। पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान उनके सात गर्भग्रह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। वहीं, वीवीआईपी मेहमान भी इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आए हुए थे। वहीं, अब राम मंदिर में आम भक्तों का आना जाना भी शुपू हो गया है।

पिछले दो दिनों से अयोध्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसी बीच अब एमपी के इंदोर से अयोध्या तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इंदौर अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। लेकिन, बता दें कि आम जनता के लिए यह ट्रेन उपलब्ध नहीं है। ये ट्रेन भाजपा नेता, पदाधिकारी, आरएसएस के स्वयंसेवक के लिए है।

इस ट्रेन की बुकिंग रेलवे खिड़की से नहीं होगी। पूर्व में ही इस ट्रेन की बुकिंग हो चुकी है। 10, 17 व 24 फरवरी को इंदौर से ये ट्रेन रवाना होगी और 23 घंटे 10 मिनट में अयोध्या पहुंचेगी। फिर अयोध्याधाम से 12, 19 और 26 फरवरी को ये ट्रेन इंदौर लौटेगी। फिलहाल इंदौर से अयेध्या जानें के लिए आम जनता को अभी और इंतजार करना होगा।

Related Articles

Back to top button