ब्रेकिंग
मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ...
उत्तरप्रदेश

गोरखपुर:रिंग रोड के लिए प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रकिया की शुरू,आपत्ति दाखिल के लिए 21 दिन का मौका।

गोरखपुर शहर के बाहरी रिंग रोड के आखिरी चरण में बनने वाले जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण की राह में मुआवजे का रोड़ा खड़ा हो गया है। कई काश्तकारों ने प्रशासन के समक्ष मुआवजे की कम दर को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वर्तमान मूल्य अधिक है जबकि सर्किल रेट पिछले छह वर्षों से नहीं बढ़ा है। वे मुआवजे की दर बढ़ाकर भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। काश्तकारों की मांग ने प्रशासन के सामने भी समस्या खड़ी कर दी है। प्रशासन इस मामले का हल निकालकर जल्द से जल्द अधिग्रहण करने की तैयारी में है।

यहां से होकर गुजरेगा शहर का बाहरी रिंग रोड

शहर के बाहरी रिंग रोड के रूप में कालेसर से जगदीशपुर तक, कालेसर से जंगल कौड़िया तक रिंग रोड पूरा हो चुका है। इसका एक तिहाई हिस्सा जंगल कौड़िया से जगदीशपुर के बीच प्रस्तावित है। सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। किन गाटों से होकर सड़क गुजरेगी, इसका निर्णय भी हो चुका है। सदर तहसील क्षेत्र के 26 गांव इस सड़क से प्रभावित हो रहे हैं और वहां की जमीन अधिग्रहीत की जानी है। प्रशासन की ओर से हाल ही में अधिग्रहित किए जाने वाले गाटा नंबर पर आपत्ति मांगी गई थी। कई काश्तकारों ने जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश एवं मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गोंड के यहां प्रत्यावेदन देकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि छह साल से सर्किल रेट नहीं बढ़ा है ऐसे में जमीन देने से उनका नुकसान होगा।

 छह महीने के बैनामे की दर पर भी विचार करेगा प्रशासन

सर्किल रेट को लेकर किसानों की ओर से बताई गई समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन उन क्षेत्रों में पिछले छह महीने में हुए बैनामे की दरों की जानकारी लेने का आश्वासन भी दे रहा है। छह महीने में हुए बैनामे निकलवाए जाएंगे और उसी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। किसानों को समझाया जाएगा कि बैनामे वर्तमान दर पर हो रहे हैं और उसके अनुसार भी भुगतान किया जा सकता है। फिलहाल आपत्ति दाखिल करने के लिए 21 दिन का समय मिला है। समय सीमा पूरी होने के बाद दर पर निर्णय ले लिया जाएगा।

मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गोंड़ ने कहा कि ,”जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। किसानों से आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। कुछ आपत्तियां आ रही हैं, नियमानुसार उनका निस्तारण कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही अधिग्रहण शुरू हो जाएगा।”

Related Articles

Back to top button