ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

दिल्ली से ग्वालियर अब सिर्फ 4 घंटे में, बनने जा रहा है 4 लेन ग्रीन एक्सप्रेस-वे।

ग्वालियर वालों के लिए अब दिल्ली दूर नहीं है। अब दिल्ली वालों का बाय रोड ग्वालियर जाना और भी आसान होगा। दरअसल, आगरा से ग्वालियर तक ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। आगरा से दिल्ली तक पहले से ही हाईवे है। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे भी है। ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनने के बाद ग्वालियर से दिल्ली दूरी नहीं होगी। बता दें ग्वालियर से दिल्ली के बीच की दूरी तकरीबन साढ़े 350 किलोमीटर है। जो एक्सप्रेसवे बनने के बाद और भी कम हो जाएगी। अभी दिल्ली से ग्वालियर की दूरी तय करने में करीब साढ़े छह से सात घंटे का समय लगता था। ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनने के बाद सफर और भी आसान हो जाएगा, राजधानी दिल्ली दूर नहीं रह जाएगी। सिर्फ 4 घंटे में आप दिल्ली से ग्वालियर पहुंच जाएंगे। जिसका ऐलान मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। गडकरी ने कहा कि इसके निर्माण के लिए डीपीआर बन रही है। एक्सप्रेस-वे के आसपास इंडस्ट्रीज बनाई जाएंगी ताकि राज्य के विकास को और गति मिल सके। ग्रीन एक्सप्रेस-वे इटावा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे और कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट होगा। .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button