ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

अधीर जी नदियों के नुकसान की जगह कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर चिंता करे : शेखावत 

नई दिल्ली। गुजरात में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से चुटकी लेकर कहा कि उन्हें नदियों से नुकसान के बजाय अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में सोचना चाहिए। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत प्रश्नकाल में चौधरी के एक पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। कांग्रेस नेता ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अपने लोकसभा क्षेत्र में नदी तटबंध के कटाव से होने वाले नुकसान के बारे में पूछा था।
शेखावत ने कहा आपको नदी के तटबंध टूटने से हुए नुकसान के बजाय कांग्रेस की पराजय के बारे में अधिक चिंता करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि नदी कटाव गंभीर समस्या है और इसके लिए अनेक कारक हैं। उन्होंने कहा कि एक वजह डूब क्षेत्र पर अतिक्रमण भी है। शेखावत ने कहा कि सरकार ने इस समस्या का सामना कर रहे विभिन्न राज्यों को पिछले कुछ साल में 1282 करोड़ रुपये दिए हैं।

Related Articles

Back to top button