ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आर्यन अरोड़ा पर जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट

आगरा: बॉलीवुड फिल्मों में कलाकार के तौर पर काम कर चुके आर्यन अरोड़ा को पार्किंग विवाद में एक क्रिकेट अकादमी के केयर टेकर ने कथित तौर पर बुरी तरह से पीट दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। आर्यन के पिता और समाजवादी पार्टी के नेता मधुकर अरोड़ा ने शनिवार को बताया कि 18 वर्षीय आर्यन अरोड़ा शुक्रवार शाम को अपने दोस्तों के साथ यहां क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट खेलने गए थे जिस दौरान कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद अकादमी के केयर टेकर श्रीकृष्ण ने उनके (आर्यन के) सिर पर कथित रूप से स्टंप मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और आरोपी मौके से भाग गया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोस्तों ने आर्यन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि आर्यन के सिर में 10 टांके आए हैं तथा उनकी हालत में अब सुधार है। आर्यन ने अभिनय की शुरूआत ‘जबरिया जोड़ी’ फिल्म से की थी और वह कुछ अन्य फिल्मों और वेब सीरीज़ में काम कर चुके हैं। उनके परिवार के मुताबिक, आर्यन ने बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।

आर्यन के पिता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने श्रीकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना न्यू आगरा प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आर्यन अरोड़ा पर हमला करने के आरोप में श्रीकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वह फिलहाल फरार है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button