ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

युवक ने फांसी लगाकर जान दी पत्नी से अक्सर होता था विवाद

भोपाल। शहर के बागसेवनिया थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि उसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों ही ओर से थाने में शिकायत की जाती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक अमराई परिसर में रहने वाला 34 वर्षीय सूरज सिंह अपने पिता के साथ निजी काम करता था। उसने बुधवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । कमरा अंदर से बंद था, इस कारण स्वजनों को यह पता नहीं चल पाया कि उसने यह कदम कब उठाया। बाद में दरवाजा नहीं खुला तो स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोलने की कोशिश की,लेकिन नाकाम रही। बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो सूरज अपने कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पति और पत्नी में विवाद की बात सामने आ रही है।

दोनों अक्सर एक-दूसरे की थाने में शिकायत करते थे

मामले के जांच अधिकारी एएसआइ भागीरथ राय ने बताया कि सूरज अपनी पत्नी की शिकायत करने थाने आता था, जबकि उसकी पत्नी भी उसकी शिकायत करती थी। दोनों में ऐसा ही विवाद था। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। स्वजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

Related Articles

Back to top button