ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

नागपुर में कांग्रेस की महारैली ‘हैं तैयार हम’, होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद

नागपुर। कांग्रेस की महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को महारैली होने जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गढ़ में होने वाली इस रैली को ‘हैं तैयार हम’ नाम दिया गया है। करीब 10 लाख की भीड़ जुटने का दावा किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा संबोधित करेंगे।

इस महारैली के साथ ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद भी करने जा रही है। रैली में सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

रैली के बाद खरगे पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। एक दिन पहले नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, यह देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। जब भी देश पर संकट आया, कांग्रेस ने मोर्चा संभाला और देश में एक बड़ा बदलाव आया।

रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज रैली को संबोधित करेंगे।

यह रैली ऐसे समय हो रही है जब I.N.D.I.A. गठबंधन के बैनर तले सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश जारी है।

अब तक I.N.D.I.A. गठबंधन की चार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन सीट शेयरिंग और पीएम पद के उम्मीदवार के नाम पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

ये दोनों ही मुद्दे पर दलों के बीच आपसी तालमेल या मनमुटाव का सबसे बड़ा कारण बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button