ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

एक अप्रैल से घटे एलपीजी सिलेंडर के दाम, इतनी हो गई कीमत

आज (1 अप्रैल को) नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत पर सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. एलपीजी सिलेंडर के दाम घट गए हैं. सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी की है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपये घटाए गए हैं. आज से ही नए रेट लागू किए गए. इससे लोगों को राहत मिलेगी. बता दें कि पिछले महीने ही कमर्शियल सिलेंडर में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और अब उसमें 91.50 रुपये की कटौती की गई है. इसके अलावा घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको उतने ही रुपये चुकानें होंगे जितने पहले देते थे.

कितनी हुई कमर्शियल सिलेंडर की कीमत?

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आज 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2028 रुपये, कोलकाता में 2132 रुपये, मुंबई में 1980 रुपये और चेन्नई में 2192.50 रुपये हो गई है. पहले इसका दाम दिल्ली में 2119.50 रुपये, कोलकाता में 2221.50 रुपये और मुंबई में 2071.50 रुपये था. कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती हुई है.

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

गौरतलब है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत देश की राजधानी दिल्ली में 1,103 रुपये है. वहीं, कोलकाता में यह 1,129 रुपये का मिलेगा. मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 1102.50 रुपये है. चेन्नई में ये खरीदने के लिए आपको 1118.50 रुपये देने पड़ेंगे.

Related Articles

Back to top button