ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

जमीन का रकबा सुधारने के लिए रिश्वत मांगने वाले बाबू को तीन साल की जेल

ग्वालियर। विशेष न्यायाधीश ने जमीन के कागजों में गड़बड़ी को सुधारने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में दोषी पाते हुए चिनोर तहसील कार्यालय के बाबू सीताराम सेन को धारा 7 पीसी एक्ट 1988 में तीन वर्ष के सश्रम कारावास और दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। अभियोजन की ओर से पैरवीकर्ता जिला अभियोजन अधिकारी लोकायुक्त संभाग ग्वालियर राखी सिंह ने घटना के बारे में बताया कि 1 मार्च 2016 को फरियादी चिनोर के ग्राम घिरौली के 45 वर्षीय केदार सिंह पुत्र रामस्वरूप यादव ने पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय के सामने उपस्थित होकर एक लिखित शिकायती आवेदन दिया।

आवेदन में बताया कि उसके पुराने जमीनी कागजों में और नवीन जमीनी कागजों के रिकार्ड में रकबा कम हो गया है। जिसका प्रकरण तहसीलदार चीनोर की अदालत में चल रहा है। रकबा सुधारने के एवज में तहसील चीनौर में पदस्थ बाबू सीताराम सेन ने उससे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पुलिस अधीक्षक ने उक्त आवेदन, निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द कर दिया। उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए प्रकरण सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले में दोष सिद्ध होने पर विशेष न्यायालय ने आरोपी सीताराम सेन को सजा सुनाई।

Related Articles

Back to top button