ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

एक और गार्ड की हत्या, 10 दिन में तीसरे कत्ल से लोग आक्रोशित

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र में हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात एक और नाइट गार्ड की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर गौसपुर के शंकर कुमार के रूप में हुई है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों की भीड़ जुट गई। लोग अहियापुर में लगातार हो रही हत्याओं से गुस्से में हैं। सूचना मिलने के बाद नगर डीएसपी राघव दयाल के साथ अहियापुर की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

पिछले 10 दिनों के भीतर अहियापुर में यह तीसरी हत्या है। इसके पहले एक चिकित्सक के यहां तैनात सुरक्षा गार्ड व एक मकान में काम कर रहे राज मिस्त्री की इसी तरह से हत्या कर दी गई थी। सभी घटनाओं में धारदार हथियार से हत्या की बात सामने आई है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि साइको किलर ये कत्ल कर रहा है।जानकारी के मुताबिक अहियापुर के अयाची ग्राम फेज- टू में गाय पालने का एक खटाल है। उसकी देख रेख के लिए गार्ड शंकर को रखा गया था। इसके अलावा और तीन लोग भी वहां काम करते हैं। करीब तीन महीने से मृतक वहां देखरेख कर रहा था।

सोमवार की सुबह जब वह बिस्तर से नहीं उठा तो लोग उसे उठाने पहुंचे तो उसे मरा हुआ पाया। उसके गर्दन पर गंभीर जख्म था। हत्या की बात सामने आते ही इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

 

Related Articles

Back to top button