ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

रेत का अवैध परिवहन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर से मारपीट, वाहन के कांच तोड़े

दतिया। गोराघाट वन परिक्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर वहां पहुंचे डिप्टी रेंजर सहित दो वनरक्षकों पर माफिया ने हमला कर दिया। इस दौरान माफिया ने डिप्टी रेंजर से मारपीट कर उनके वाहन के कांच तोड़ दिए। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। इस संबंध में डिप्टी रेंजर की रिपोर्ट पर सिनावल थाना पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अर्चना पाल ने बताया कि इस घटना में एक आरोपित नामजद हुआ है जबकि पांच अज्ञात बताए गए हैं।

रेत खनन व परिवहन रोकने पर हमला

जानकारी के अनुसार सिनावल थाना क्षेत्र के हिनौतिया में रेत खनन व परिवहन की खबर मिलने पर डिप्टी रेंजर प्रबंग प्रताप सिंह निजी वाहन से मौके पर पहुंचे। जहां वन विभाग की ऐरिया से रेत भरकर ला रहे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को रोककर जांच दल ने उनकी हवा निकाल दी। जब इस बात की खबर माफिया को लगी तो बुलेरो में भरकर आधा दर्जन लोग वहां आ धमके। इस दौरान आरोपित जितेंद्र यादव निवासी गोंदन सहित चार-पांच अन्य लोगों ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर के साथ मारपीट की और डंडे से उनके वाहन के कांच तोड़ डाले।

वनविभाग के कर्मचारी लामबंद

हमले के बाद उक्त आरोपितों ने ट्रैक्टर ट्राली भी जबरन ले जाने लगे। इस घटना के संबंध में डिप्टी रेंजर प्रबंगप्रताप सिंह ने सिनावल थाने पहुंचकर आरोपित जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने, शासकीय कर्मचारी से मारपीट सहित बलवा आदि धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इधर माफिया के हमले की घटना से नाराज वनविभाग के कर्मचारी भी मंगलवार को लामबंद हुए। इस घटना के विरोध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायती आवेदन देने की तैयारी भी की है। साथ ही सुरक्षा की मांग की गई है।

फलफूल रहा अवैध रेत का कारोबार

गौरतलब है कि सोनागिर से लेकर गोराघाट तक अवैध रेत का कारोबार लगातार फलफूल रहा है। वन परिक्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन लगातार होने की शिकायतें भी सामने आती है। ऐसे में सोमवार देर रात वन विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई पर बेखौफ माफिया ने हमला करने का दुस्साहस कर डाला। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button