ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

भारत-वेस्ट इंडीज मैच से डर गए बिग बॉस पहली बार इस दिन होगा शो का ग्रैंड फिनाले

 बिग बाॅस ओटीटी का दूसरा सीजन दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस शो को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। हिंदी के साथ-साथ बिग बॉस इंडिया में तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और मराठी भाषा में भी इस शो के की सीजन आ चुके हैं। बिग बाॅस के इतने सीजन में हर बार देखा गया है कि शो का फिनाले वीकेंड पर ही किया जाता है। लेकिन इस बार ओटीटी में कुछ अलग होने वाला है। बिग बाॅस ओटीटी के दूसरे सीजन का फिनाले इस बार सोमवार को होने वाला है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को इंडिया-वेस्ट इंडीज के T20 मैच के कारण फिनाले को मेकर्स ने पोस्टपोन कर दिया है।

संडे नहीं, मंडे होगा बिग बॉस फिनाले

बिग बाॅस ओटीटी 2 की तरह इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच हो रहे T20 मैच भी जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहे हैं। इन इवेंट्स को देखते हुए बिग बॉस मेकर्स ने फिनाले को एक दिन के लिए पोस्टपोन करने का फैसला किया है। बिग बाॅस ओटीटी 2 को अपने 3 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। अभिषेक मल्हान, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट को शो के फाइनलिस्ट के तौर पर अनाउंस किया गया है। वहीं, इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए मनीषा रानी, एल्विश यादव और जिया शंकर नॉमिनेटेड हैं। इन तीनों में से कोई एक कंटेस्टेंट के घर से बाहर होने के बाद बाकी बचे कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट होंगे।

आखिर कौन होगा बिग बॉस ओटीटी विनर

14 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। सलमान खान ने इस बात की घोषणा की थी कि इस बार फिनाले रविवार नहीं, बल्कि सोमवार को होगा। अभिषेक मल्हान पहले ही बिग बाॅस ओटीटी के फाइनलिस्ट बन चुके हैं। एक टास्क में उन्होंने पूजा भट्ट को हराकर अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी। अब सोशल मीडिया पर एल्विश यादव, मनीषा रानी और जिया शंकर के नाम काफी ट्रेंड हो रहे हैं। हालांकि, अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि बिग बॉस का ये सीजन आखिर कौन जीतता है, क्योंकि सभी कंटेस्टेंट्स की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

Related Articles

Back to top button