ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

नेपाल में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, 132 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, कई घर गिरे

काठमांडू।  नेपाल में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी। 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के कारण कई इमारते ढह गई। भूकंप के बाद 132 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। मलबे में दबने के कारण कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि जाजरकोट में 92 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रुकुम पश्चिम के मुख्य जिला अधिकारी हरि प्रसाद ने यह बात समाचार एजेंसी एएनआई को बताई। नेपाल में भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में देखा गया। बिहार के पटना और मध्य प्रदेश के भोपाल में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किमी की गहराई पर था। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भूकंप से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया। तत्काल बचाव और राहत के लिए तीन सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया।

The death toll in Nepal Earthquake stands at 132: Nepal Police pic.twitter.com/CCzhhS2Mwv

— ANI (@ANI) November 4, 2023

नेपाल में भूकंप के झटके बढ़ रहे

नेपाल में पिछले कुछ महीनों में भूकंप की घटनाएं देखने को मिली है। पिछले महीने 22 अक्टूबर को आए भूकंप का केंद्र नेपाल था। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 61. थी। नेपाल में 2015 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें बारह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 5 लाख घरों को नुकसान पहुंचा था।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भूकंप

मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और रीवा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, राज्य में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button