ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

मुरैना महिला ने घरेलू क्लेश के कारण सल्फास खाकर दी जान।

मुरैना के रामपुर कस्बे में एक 40 वर्षीय महिला ने सल्फास की गोली खाकर जान दे दी। महिला खेत पर काम करने गई थी। उसी दौरान उसे चक्कर आया और वह वहां गिर पड़ी। उसके पति व देवर उसे लेकर कैलारस अस्पताल गए। वहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बीते दिन की है। बता दें कि, मृतका शारदा पत्नी रामेश्वर धाकड़, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम झारेला, अपने खेत पर काम करने गई थी। काम करने के दौरान ही उसे चक्कर आ गया। वह वहां पर गिर पड़ी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। महिला के देवर जडेल सिंह धाकड़ पुत्र बाबूलाल धाकड़ उम्र 37 वर्ष, ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी ने घर में रखी सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी है। मृतका के दो बच्चे हैं बेटे की उम्र 22 वर्ष है तथा बेटी 16 वर्ष की है। मृतका का पति रामेश्वर धाकड़ एक किसान है तथा खाते पीते घर का है। घर में रूपए पैसे की कोई तंगी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि दबी जुबान से पड़ोसियों का कहना है घर में क्लेश होता था इसलिए महिला ने आत्महत्या की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button