ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

इन आदतों के कारण घर में नहीं टिकता पैसा, आज ही अपनाएं ये टिप्स

इंदौर। वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। कई बार लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका असर उनके जीवन पर पड़ने लगता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए कुछ वास्तु टिप्स हैं, जिनसे वास्तु दोष के प्रभाव को आसानी से कम किया जा सकता है। लोगों की शिकायत होती है कि कड़ी मेहनत के बावजूद भी उनके घर में आर्थिक परेशानी बनी रहती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को बार-बार पैसों से जुड़ी परेशानियां आ रही हैं, तो इसका कारण कुछ गलत आदतें हो सकती हैं, जिन्हें आपको आज ही बदल लेना चाहिए।

बदल लें ये आदतें

हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त में जागने की परंपरा है। जो व्यक्ति प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठता है, उस पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इसका पालन नहीं करता है और सुबह देर तक सोता है, तो यह दुर्भाग्य का कारण बनता है। इस आदत से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आपको आज से ही अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए।

स्वच्छता का रखें ध्यान

जो लोग अपने घर की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते और हमेशा गंदा रखते हैं, उनके घर में देवी लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं। धन की देवी लक्ष्मी उन्हीं स्थानों पर वास करती हैं, जहां साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। ऐसे में घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

जूठे बर्तन न छोड़ें

कई लोगों की आदत होती है कि वे शाम को खाना खाने के बाद रसोई में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं। इन आदतों को धार्मिक दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। इसके कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इसलिए किचन में रात के समय कभी भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button