ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

BJP ने शहडोल कलेक्टर की चुनाव आयाेग में की शिकायत, पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा ढकने से नाराज

भोपाल। शहडोल शहर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को जिला प्रशासन द्वारा कपड़े से ढकने की शिकायत भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कर शहडोल कलेक्टर को हटाने की मांग की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि शहडोल जिला प्रशासन ने वर्षों पहले स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया है, यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने वाली बात है। प्रतिमा के साथ न तो किसी राजनीतिक दल का चुनाव चिन्ह है और न ही प्रतिमा ऐसी है कि उससे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।

भाजपा प्रदेश संयोजक ने कलेक्टर पर लगाए आरोप

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी ने शिकायत में कहा है कि पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर ढका गया कपड़ा हटाकर उसे मूल स्वरूप में लाने के लिए आदेश शहडोल जिला प्रशासन को दिया जाए। शहडोल जिला कलेक्टर को पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर इस प्रकार के कार्य करने पर उन्हें जिले से हटाकर अन्यंत्र पदस्थ किया जाए। इस दौरान भाजपा चुनाव आयोग संबंधी विभाग के प्रदेश संयोजक एसएस उप्पल, पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button