ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ग्वालियर में मानवता शर्मसार: स्ट्रेचर नहीं मिला तो मरीज को कंबल में झोली बनाकर ले गए परिजन।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग ग्वालियर में स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्थाओं और तकनीकियों का दावा करता है, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन की पोल खोलता हुई और मानवता को शर्मसार करता हुआ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो ग्वालियर के 1000 बिस्तर अस्पताल का बताया जा रहा है, हालांकि इस मामले में जब अस्पताल प्रबंधन की वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो वे भी मामले से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए. खस्ता हाल ग्वालियर के अस्पताल:ग्वालियर के 1000 बिस्तरीय अस्पताल में सर्व सुविधा होने की अस्पताल प्रबंधन दावे करता है, वहीं इन दावों को नकारती हुई एक तस्वीर वीडियो के रूप में सामने आई है. बताया जा रहा है कि इलाज के लिए मुरैना जिले से इलाज की आस में आए मरीज को अस्पताल में इलाज तो दूर की बात है, यहां स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं हो सका. इसके बाद मरीज के परिजनों ने कंबल में झोली बनाकर अपने मरीज को उसमें लेटाया और यहां-वहां ले जाते हुए नजर आए, फिलहाल इसका एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं अस्पताल प्रबंधन की नाकामियों यहीं तक नहीं रुकी, बल्कि मरीज को तुरंत इलाज देने के बजाय एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजते रहे और मरीज की गंभीर स्थिति को ना देखते हुए कतारों में लगकर उसे इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा. जिम्मेदारों ने मामले से झाड़ा पल्ला:बताया जा रहा है कि 1 घंटे तक स्ट्रेचर के लिए जब परिजन इंतजार करते रहे और इधर-उधर ढूंढने के बावजूद स्ट्रेचर नहीं मिला तो परिजनों ने अपने मरीज जो कि सीने में दर्द से पीड़ित था और उससे चला भी नहीं जा रहा था. कंबल की ही झोली बनाकर उसमें मरीज को लेटाया और इधर-उधर सुविधाओं से पूछते जाते हुए डॉक्टर के पास पहुंचे तब जाकर उन्हें इलाज मिल सका, हालांकि इस मामले में जब जिम्मेदारों से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो वह पल्ला झाड़ते हुए नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button