ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

 निजी अनाथालय में खाना खाने से 3 लोगों की मौत, 11 बीमार

तमिलनाडु के तिरुप्पुर में एक निजी अनाथालय में खाना खाने से 3 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार पड़ गए। इस घटना में फूड पॉइजनिंग का संदेह जताया गया है लेकिन सटीक कारण नमूनों की जांच के बाद ही पता चलेगा। कलेक्टर ने बताया कि निजी अनाथालय प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, लड़कों ने बुधवार रात को चावल के साथ रस्सम और लड्डू खाए थे। इसके बाद उनमें से कई को उल्टियां और पेचिश की समस्या हुई। गुरुवार सुबह उन्होंने नाश्ता किया तो उनकी हालत बिगड़ गई। उनमें से कुछ बेहोश हो गए। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उन्हें तिरुपुर और अविनाशी के सरकारी अस्पतालों में रेफर किया गया।
बताया गया कि अस्पताल में तीन लड़कों की मौत हो गई। उनकी उम्र आठ से 13 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अन्य का इलाज किया जा रहा है। तीन फिलहाल गंभीर हालत में है। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। तिरुपुर के जिला कलेक्टर एस विनीत ने बताया कि कि विषाक्त भोजन की शुरुआती रिपोर्ट के बाद नमूने इकट्ठे कर लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अगर जांच में ‘श्री विवेकानंद हॉम फॉर डेस्टिट्यूट’ संस्थान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button