मध्यप्रदेश
नगर गौरव दिवस 6 से 8 अक्टूबर तक मनाया जायेगा

मुरैना निगम कमिश्नर श्री संजीव कुमार जैन ने बताया कि नगर गौरव दिवस 6 से 8 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। इसके लिये 6 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड मुरैना पर सेलीब्रिटी नाईट कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुम्बई से कोमेडियन सुगंधा मिश्रा मुरैना पहुंचकर कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यरूप प्रदान करें।




