ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
खेल

भीलवाड़ा किंग्स को हराकर गौतम गंभीर की इंडिया कैपिटल्स बनी चैंपियन

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे संस्करण का खिताब इंडिया कैपिटल्स ने अपने नाम किया। गौतम गंभीर की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल मैच में 211 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके जवाब में भीलवाड़ा किंग्स सिर्फ 107 रन ही बना पाई और यह मैच 104 रन के बड़े अंतर से हार गई। इंडिया कैपिटल्स के लिए रॉस टेलर ने 82 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार भारत में किया गया और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर इंडिया कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये का इनाम भी जीता। उपविजेता टीम को 1.5 करोड़ रुपये मिले।

 पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं थी। 21 रन के स्कोर पर टीम के चार विकेट गिर गए थे। इसके बाद रॉस टेलर ने मिशेल जॉनसन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 126 रन जोड़े। जॉनसन ने 62 रन की पारी खेली। इसके बाद एश्ले नर्स ने नाबाद 42 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 211 रन तक पहुंचाया।

भीलवाड़ा किंग्स के लिए राहुल शर्मा ने चार और मोंटी पनेसर ने दो विकेट लिए। टिम ब्रेसनन को एक विकेट मिला। टीम के यही तीन गेंदबाज किफायती साबित हुए। इन तीनों ने मिलकर नौ ओवर में 54 रन दिए और सात विकेट झटके। वहीं, बाकी चार गेंदबाजों ने 11 ओवर में 157 रन लुटा दिए और कोई विकेट नहीं लिया। सबसे ज्यादा 53 रन श्रीसंत ने दिए। वहीं, यूसुफ पठान ने दो ओवर में 34 रन लुटा दिए।

211  रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स की टीम कभी लय में नहीं दिखी। आठ रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। सबसे ज्यादा 27 रन शेन वॉटसन ने बनाए। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए और अंत में टीम 18.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई।

Related Articles

Back to top button