ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

हर पांच मिनट में पहुंचा डाग बाइट का एक मरीज, हजार बिस्तर में इंजेक्शन ही नहीं

ग्वालियर (नप्र)। शहर में श्वान किस हद तक आतंक मचाए हुए हैं, इस बात को शुक्रवार को हजार बिस्तर अस्पताल के डाग बाइट टीकाकारण कक्ष में देखा जा सकता था। हर पांच मिनट में वहां श्वान के हमले के बाद घायल हुआ एक मरीज पहुंचा है। यानि हर एक घंटे में 12 और पूरे समय में लगभग 60 मरीज ऐसे पहुंचे जिन्हें आवारा श्वानों ने हमला कर घायल कर दिया। लेकिन वहां भी लापरवाही का आलम देखिए कि लगातार बढ़ रहे डाग बाइट के मामलो के बाद भी पिछले सात दिनों से हजार बिस्तर अस्पताल में डाग बाइट के केस में लगाए जाने वाला इंजेक्शन इम्यूनोग्लोबुलीन का स्टोक खत्म हो चुका है। ऐसे में दवा न होने से मरीजों को सही समय पर टीका नहीं लग पा रहा, जो मरीजों के लिए काफी परेशानी पैदा कर सकता है। उस पर भी शर्मिंदा करने वाली बात यह है कि नगर निगम के अधिकारी और अमला भी इस मामले में पिछले दो महीने से चुप्पी साधे हुए है। एबीसी सेंटर के बंद होने से पिछले दो महीने से श्वानों को न तो पकड़ा जा रहा है और न ही उनके बर्थ कंट्रोल को लेकर कोई काम हो रहा है। श्वानों की तादाद बढ़ने के साथ ही वह पहले से ज्यादा हमलावर हो रहे हैं। जब निगम के अधिकारियों से लोगों की समस्या और सेंटर के खोले जाने को लेकर सवाल किए जाएं तो वह बेशर्मी का चोला ओढ़ लेते है और कोई जवाब नहीं दे पाते।

शिकायताें की सुनवाई नही :

शहर भर में डाग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन उसमें भी शहर के वह इलाके जो हाल ही में डेवलप हुए हैं या जहां घनी आबादी कम है वहां लोग श्वानों को लेकर ज्यादा देहशत में हैं। अालम यह है कि चलती सड़क पर एक साथ झुंड में आकर श्वान हमला करते हैं और व्यक्ति को चोटिल कर देते हैं। बता दें कि इसमें सिरोल क्षेत्र, न्यू कलेक्ट्रेट क्षेत्र, माडलटाउन और कलेक्ट्रेट के पीछे के हिस्से में श्वान अधिक हमलावर होते हैं। शहर के कई हिस्सों से डाग बाइट के मामलों की शिकायत लगातार नगर निगम के पास जा रही है लेकिन शिकायत पर कार्यवाही तो दूर यहां सुनवाई भी नहीं है।

इंजक्शन का आर्डर लगा हुआ है, एक दो दिन में अस्पताल में इंजक्शन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

-वीरेंद्र वर्मा , सहायक अधीक्षक , जेएएच

Related Articles

Back to top button