ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

7वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया एमएमएस

गाजियाबाद। गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में सातवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ एक महीने में कई बार दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी के अगवा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को भी बरामद कर लिया था। पुलिस ने जब पीड़िता के बयान दर्ज कराए तो उसने दुष्कर्म होने की बात बताई। इसमें तीन युवकों और उनकी बहन के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में सात नवंबर को किशोरी की मां ने बुलंदशहर के युवक को नामजद करते हुए नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आठ नवंबर को मालीवाड़ा क्षेत्र से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए तो उसने दुष्कर्म की बात कही। साथ ही इस मामले में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आए। इसमें प्रशांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां के अनुसार, वह परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है। आरोपी भी उसी घर में रहते हैं। उनकी बेटी ने बताया कि दिवाली से पहले वह अपने कमरे में थी। इस दौरान शिवम और शिवांशु कमरे में आए और गेट बंद कर शिवम ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शिवांशु ने उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शोषण किया। इसके बाद में अपने प्रशांत नाम दोस्त को इस बारे में बताकर उससे भी परेशान करवाने लगे। बताया जा रहा है कि प्रशांत ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को शिकायत होने के बाद उन्होंने किशोरी को बरामद किया और उसके बयान में यह बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button