ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

70 लाख रुपये, सोना लेकर चंपत हुए जालसाज भाइयों पर केस दर्ज

भोपाल। शिकायत की जांच करने के तीन दिन बाद गुरुवार रात कोतवाली थाना पुलिस ने प्रियंका ज्वेलर्स के संचालक प्रतीक रस्तोगी और उसके भाई अंकित उर्फ राहुल रस्तोगी के खिलाफ अमानत में खयानत करने का केस दर्ज कर लिया है। उन पर एक महिला सहित 64 लोगों से 70 लाख रुपये और सोने के जेवरात सहित एक करोड़ की ठगी करने का आरोप है। पुलिस का अनुमान है कि अभी कुछ और लोग भी शिकायत करने आ सकते हैं।

कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय रूबी पत्नी मोहम्मद जावेद बाल विहार, घोड़ा नक्कास में रहती हैं। उन्होंने पोस्ट आफिस गली सर्राफा चौक स्थित प्रियंका ज्वैलर्स के संचालक अंकित उर्फ राहुल रस्तोगी और प्रतीक रस्तोगी के खिलाफ अमानत में खयानत करने का शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोने का पैंडल बनवाने के लिए ज्वैलर्स के पास एक लाख 45 हजार रुपये कीमत का सोना जमा कराया था।पिछले दिनों जब वह अपने जेवरात लेने पहुंची तो दुकान बंद थी। इस दौरान पता चला कि दोनों भाई कई अन्य ग्राहकों से भी सोना और रुपये लेकर गायब हो गए है। पुलिस को अब तक कुल 64 ग्राहकों ने इस प्रकार की शिकायत की है। इन सभी से हड़पे गए सोने की कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस तरह से देते थे झांसा

रस्तोगी बंधु जरूरतमंद लोगों का सोना रखकर उसे बड़े व्यापारियों के पास गिरवी पर दे देते थे। लोगों को सोने के बदले कम पैसा देकर बड़े व्यापारियों से ज्यादा रुपये उठा लेते थे। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों भाई जनवरी 2021 से धोखाधड़ी कर रहे थे। उन्होंने हड़पे गए रुपयों का निवेश कहां किया है। इस बात का पता लगाया जा रहा है।

घर में भी लगा है ताला

दोनों भाई एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कालोनी में किराए के मकान में साथ रहते थे। उस मकान में भी ताला डला हुआ है। करीब एक साल से वे लोग महंगी कार इस्तेमाल कर रहे थे। अपना प्रभाव जमाने के लिए वह अपने गले में सोने की मोटी चेन और हाथ में सोने की वजनी अंगूठियां पहने रहते थे।

Related Articles

Back to top button