ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

शव निकालने के दौरान नेमावर टीआई नदी में डूबे उपचार के दौरान मौत

 देवास। देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ टीआई राजाराम वास्कले की नदी में डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टीआई जामनेर नदी में किसी शव के मिलने की सूचना पर वे वहां पहुंचे थे।

बताया जाता है कि पानी में कूदकर शव निकालने की कोशिश में वे खुद डूबने लगे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिस बल और लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की।

टीआई को सूचना मिली थी कि जामनेर नदी पर बने स्‍टाप डैम में एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्‍होंने पानी में कूदकर शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे खुद नीचे फंस गए। मौके पर मौजूद जवानों और ग्रामीणों ने रस्‍सी की मदद से उन्‍हें निकाला और उपचार के लिए अस्‍पताल पहुंचाया।

मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया और इलाज के लिए हरदा ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। टीआई की मौत की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दुःख व्यक्त कर संवेदना जताई है। बताया जा रहा है कि वास्कले उज्जैन में भी पदस्थ रह चुके थे। उनकी कार्यशैली की वरिष्ठ अफसर भी प्रशंसा करते थे।

Related Articles

Back to top button