ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

चार युवकों ने किया किशोरी से चलती कार में दुष्कर्म

डिंडौरी बजाग। जिले के बजाग थाना अंतर्गत एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ चलती कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद बजाग थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी पंद्रह नवम्बर को शाम लगभग पांच बजे साइकिल से अपने बुआ की लड़की और चाचा के लड़के के साथ दूसरे मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम देखने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अर्टिगा गाड़ी में सवार गांव के परचित चार युवकों ने गाड़ी रोककर किशोरी व उसकी बहन काे कार्यक्रम स्थल छोड़ने के लिए बैठा लिया था।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं

बताया गया कि कार्यक्रम स्थल न जाकर जंगल की तरफ ले जाते हुए चलती कार की पिछली सीट में अंकित ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्हें वापस घर के नजदीक छोड़ कर आरोपित भाग गए। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ के लिए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिसे मुख्य आरोपित बताया जा रहा हैं, शेष आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है।

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बजाग मोहन धुर्वे ने बताया कि घटना दिनांक को इस मामले की रिपोर्ट ही नहीं आई थी। शिकायत प्राप्त होने पर मामला कायम किया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button